Posts

अध्याय 3 नए विश्वासीयो के प्राथमिक कार्य Do's for the New believers

Image
 अध्याय 3  नए विश्वासीयो के प्राथमिक कार्य  Do's for the New believers प्रभु यीशु मसीह ने आपसे इतना प्यार किया है कि आप उसे अपनी समझ से समझ नहीं सकते। जितना उसने अपना प्रेम प्रकट किया है उसी महान प्रेम के द्वारा आप बचाए गए हैं। उसने अपनी जान आपके परिवार को बचाने के लिए दे दी ताकि आपको अनंत जीवन में मरना न पड़े। परंतु आप उसके साथ हमेशा तक जीवित रहेंगे।आपको अपने नए विश्वासी जीवन में क्या करना है हम पांच खास बातों से सीखेंगे। 1. Regular connection with God in prayer: नये विश्वासी जीवन निरंतर परमेश्वर के साथ बने रहें उससे दूर न हो और उसका सरल माध्यम है कि आप प्रार्थना में प्रतिदिन अपना वक्त बताएं। यह सच है कि कभी-कभी प्रार्थना का जीवन चिंताओं से और अपने परिवार की जरूरतों को और सुबह से लेकर शाम तक का परिश्रम और अपने सांसारिक कार्य को पूरा करने के अभाव के कारण कमजोर पड़ जाता है। प्रार्थना करना मसीही जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना आपके शारीरिक विकास की प्रचुर मात्रा में विटामिंस की जरूरत होती है और उसमें से एक भी कम हो जाए तो कोई भी डिफिशिएंसी सिंड्रोम या शरीर की रोग प्रतिरो...

नये विश्वासियों के प्राथमिक कार्य (Don'ts for New believers आप क्या न करें।) अध्याय 2

Image
  अध्याय 2 नये विश्वासियों के प्राथमिक कार्य आप क्या न करें Don'ts for New believers  भाग (क) Don'ts for New believers आप क्या  न करें। जय मसीह की🙏 मैं पास्टर विवेक साइमन दूसरे अध्याय के भाग (क) में आपका स्वागत है। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि परमेश्वर ने आपको इसलिए बनाया है क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं। वरना सैकड़ों जीवन सत्य के प्रकाश से बाहर अंधकार में अपना जीवन जी रहे हैं और हजारों उस अंधकार में ही मिट्टी में मिल जाते हैं। अगर आप प्रभु यीशु मसीह के करीब आ पाए हैं तो यह आपका अपना चुनाव नहीं है बल्कि यह परमेश्वर चाहते थे। बाइबल बताती है कि जब तक किसी को पिता की ओर यह वरदान न दिया जाए तक तक वह मेरे पास नहीं आ सकता। यूहन्ना 6:65 प्रभु यीशु मसीह को ग्रहण करने के बाद आपको धीरज के साथ परमेश्वर की इच्छा पूरी करनी है। और उसकी इच्छा यह है कि आपको अपने को प्रभु यीशु मसीह की समानता में तराशना है छांटना है, एक अनोखा परमेश्वर का सिद्ध जन बनकर मसीह के स्वरूप में तैयार होना है ताकि आप उसके सम्मुख खड़े होकर अंत में उस इंटरव्यू को पास कर सकें जिसे बाइबल की भाषा में में "लेखा दिय...

COURSE FOR NEW BELIVERS अध्याय 1 निपुण चरवाहे की जरूरत

Image
  COURSE FOR NEW BELIVERS अध्याय 1 निपुण चरवाहे की जरूरत एक नए विश्वासी को सबसे पहले जरूरत होती है एक चरवाहे की। चरवाहा मतलब एक चर्च का पास्टर जिसे आपने पहले चर्च फादर के नाम से सुना होगा। आपने चरवाहों के विषय में सुना होगा जी हां वही चरवाहे जो भेड़ और बकरियों को चराते हैं। बाइबल की भाषा में एक चर्च पास्टर या चर्च का फादर को चरवाहे के रूप में देखा गया है वैसे तो परमेश्वर को भी बाइबल संसार का चरवाहा बताती है। दाऊद कहता है भजन संहिता 23:1 में, यहोवा मेरा चरवाहा है । भजन संहिता 95:7 में क्योंकि वही हमारा परमेश्वर है, और हम उसकी चराई की प्रजा, और उसके हाथ की भेड़ें हैं॥ कलीसिया यानी आप और मैं प्रभु यीशु मसीह की भेड़े हैं और वह हमारा चरवाहा है। पर पवित्र शास्त्र बाइबल कलीसिया के अगुवे यानी नेतृत्व करने वाला या आत्मिक गुरु या चर्च पास्टर को भी चरवाहा बताती है। आप नए विश्वासी जो अभी-अभी प्रभु यीशु मसीह मैं आए हैं उन्हें सबसे पहले एक सही निपुण चरवाहे की जरूरत होती है। जो आपकी अगुवाई करें आपका मार्गदर्शन करे। एक नया विश्वासी मुझको मेरे चर्च में मिला और उस जवान ने मेरे से प्रश्न किया पास्टर...