बुलाहट की पहचान!
Check your calling अपनी बुलाहट को जांचे अगर आपको यक़ीनन परमेश्वर की बुलाहट है, बुलाहट यानी वही आवाज़ जिसको केवल वही समझता है जिसको वो सुनाई दी थी, जी हाँ वही मीठी धीमी इत्मीनान से भरी पवित्र आत्मा की आवाज़, इस भावना को वही समझ सकता है जो बुलाहट से है, जो आपको प्रेरित करती है कुछ इन बातों को करने के लिए: 1. यीशु मसीह की गवाही दे (Apostalic Ministry) 2. उठ मेरी सेवा कर(Pastoral Ministry) 3. प्रेरिताई कर (Evangelism) 4. जीवन बचा (Teaching/Healing Ministry) 5. भविष्यवाणि कर (Prophetic Ministry) 6. प्रबंधक व दान की सेवा कर ( Service of Management & Charity) etc..... अगर ऐसा नहीं हुआ है और आप सेवा करने के लिए आँख बंद करके निकल गए तो आपको सख्त प्रार्थना व किसी अभिषेक्त परमेश्वर के दास के परामर्श को ज़रूर लेना चाहिए। पर अगर आपको यक़ीनन परमेश्वर की बुलाहट है तो आप इन बातों से अपने को जाँच सकते हैं 1. आप अपना पवित्र शास्त्र ज़रूर अध्ययन करेंगे और 2. प्रार्थना में वक़्त व्यतीत करेंगे 3. परमेश्वर की इच्छा से ही एक एक कदम बढ़ाकर सेवा करेंगे अपनी इच्छा से सेवाकाई में आपको बहुत प्रार्थना...